VIDEO:दरभंगा: बुजुर्ग महिला को जमीन में गाड़कर तमाशा देखते रहे लोग
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र के समधपुरा गांव से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. वायरल तस्वीरों में एक युवक ने अपनी दादी को गड्ढा खोदकर जमीन के नीचे गाड़ दिया और सिर पर खर पतवार रखकर उसपर बैठ गया. इस दौरान वह हंसता रहा और लोग तमाशा देखते रहे.
बताया जा रहा है कि वृद्ध महिला मानसिक रूप से कमजोर थी और घूमते-घूमते गांव में कहीं भी निकल जाती थी.बार-बार की इस घटना से युवक परेशान हो गया और उसने बुजुर्ग महिला को मिट्टी के नीचे गर्दन तक गाड़ दिया. इस दौरान वृद्ध महिला जान बचाने की गुहार लगाती रही,
लेकिन युवक पर कोई असर नहीं हुआ. हद तो तब हो गई जब वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और महिला को बचाने की कोई कोशिश नहीं की. मानवाधिकार आयोग ने वीडियो का संज्ञान लिया है और मामले की जांच की जा रही है.
PURNIA, जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कनहोर निवासी विश्वेवर सिंह अनगढ़ हाट में छोटा सा कुटीर उधोग झारू निर्माण से विकलांग व्यक्तियों को देते हैं रोजगार,,!!!
Comments
Post a Comment