कुलपति से मिल नामांकन की तिथि बढ़ाने की माँग की


Image may contain: 4 people, people sitting and indoor

विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष नुपूर शुभांगी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलकर ज्ञापन सौपा |ज्ञापन में मांग की गई की अभी जो बीएनएमयू पीजी का नामांकन सत्र 2017~19 के लिए ले रहा है |उसमें नामांकन लेने वाले पूर्णिया प्रमंडल के छात्र~छात्राओं की क्लास पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने महाविद्यालय में हो एवं नामांकन लेने की अंतिम तिथि को बढाया जाए|


कुलपति से मिलने के बाद सुश्री शुभांगी ने बताया कि पूर्णिया प्रमंडल के छात्रों के लिए बीएनएमयू के महाविद्यालय में क्लास करना काफी कठिनाई भरा होगा |इसके समाधान है कि छात्र नामांकन वहां के महाविद्यालय में ले एवं क्लास यहॉ के महाविद्यालय में करें|आगे उन्होंने कहॉ की पूर्णिया प्रमंडल से बीएनएमयू काफी दूर होने के कारण कई छात्र ~छात्राएं नामांकन नहीं ले पाए है|जबकि आज नामांकन की अंतिम तिथि आज है, जिसके कारण कई छात्र नामांकन नहीं ले पाएंगे उनका दो वर्ष बरबाद हो जाएगा |छात्रहित में नामांकन तिथि को बढाना हीं होगा |वहीं शिष्टमंडल में पूर्णिया कॉलेज संयुक्त सचिव अभिषेक आनंद, विवि प्रतिनिधि दीपक मिश्रा, आशीष चौधरी मौजूद थे


via पूर्णिया/#सिटीहलचल

Comments

Popular posts from this blog

Video:विश्वेवर सिंह अनगढ़ हाट में छोटा सा कुटीर उधोग झारू निर्माण से विकलांग व...