किसी मे दम नहीं है कि आपका आरक्षण खत्म कर दे-नीतीश बीपीएसी की पहली परीक्षा पास करने पर 50 हजार यूपीएससी पर 1 लाख अनुदान सभी जिलों में छात्रावास का होगा निर्माण

Image may contain: one or more people, people standing and outdoor

किसी मे दम नहीं है कि आपका आरक्षण खत्म कर दे-नीतीश
बीपीएसी की पहली परीक्षा पास करने पर 50 हजार यूपीएससी पर 1 लाख अनुदान
सभी जिलों में छात्रावास का होगा निर्माण
भूमिहीन महादलित को जमीन खरीदने हेतु 60 हजार
उधमी ऋण हेतु 10 लाख


जिले के एतिहासिक रंगभूमि मैदान में प्रमंडलीय स्तर के दलित महादलित सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि किसी मे दम नहीं है कि कोई किसी का आरक्षण खत्म कर दे। हमारी सरकार आरक्षण देकर महादलित भाइयो को मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रही है। इसलिए हमारी सरकार अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के लिए कई कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के लिए हमारी सरकार ने अध्यादेश लाकर पंचायत चुनाव से लेकर नगर निकाय चुनाव में आरक्षण का प्रावधान लाया। 

उन्होंने कहा कि शराबबंदी के बाद अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति की हालत सुधरी है। सरकार भी विभिन्न योजना चलाकर इस जाति के उत्थान में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के बच्चे अगर बीपीएसी की पहली परीक्षा पास कर लेते है तो उन्हें सरकार आगे की तैयारी के लिए 50 हजार एवं यूपीएससी की तैयारी के लिए 1 लाख रुपया का अनुदान देगी। इसके अलावा कोई भी दलित भाई अगर कोई बिजनेस करना चाहते है तो अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति उधमी योजना के तहत उन्हें 10 लाख तक का ऋण भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति बच्चों के पढ़ने के लिए सरकार सभी जगहों पर छात्रावास का निर्माण कर रही है। बच्चों को पढ़ने में कोई परेशानी न हो इसके लिए हर माह राशन और 1 हजार रुपया की छात्रवृति भी दी जा रही है।

 उन्होंने कहा कि जो युवा गाड़ी चलाना जानते है उन्हें ग्रामीण क्षेत्रो में 6 सीट वाले वाहन अनुदान सहित उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा वसूल है न्याय के साथ विकास करना, जिसमे हर तबका हर गली का विकास शामिल है। सरकार हर दलित महादलित बस्तियों में सामुदायिक भवन का निर्माण कर रही है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अगर किसी के पास घर बनाने के लिए जमीन नहीं है

 तो वैसे भूमिहीन अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति समुदाय को 60 हजार रुपया जमीन खरीदने के लिए भी दे रही है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति समुदाय की कुछ हालात सुधरी है, मगर समाज सुधार से ही इनकी तरक्की हो सकती है। भाषण के अंत मे उन्होंने ऐसी बातें कह दी जिससे महादलित भाइयों की बांछे खिल गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत आपको 4 लाख तक का ऋण मिलेगा, अगर आप लौटाने की स्तिथि में नहीं होंगे तो माफ भी कर दिया जाएगा। 


सम्मेलन को संबोधित करते रुपौली विधायक बीमा भारती ने अपने विधानसभा में एक डिग्री कॉलेज खोलने की माँग की। सम्मेलन को पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा, राज्यसभा सांसद आर सी पी सिंह, धमदाहा विधायक लेसी सिंह, पूर्व मंत्री श्याम रजक, खनन मंत्री विनोद सिंह, कला संस्कृति मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, प्रभारी मंत्री दिनेश चंद्र यादव, दुलाल चंद गोस्वामी, बारसोई विधायक महबूब आलम, तारकेश्वर प्रसाद, किशनगंज विधायक मो जावेद,विधान पार्षद अशोक अग्रवाल,संजीव कुमार ने भी संबोधित किया।

via पूर्णिया/ सिटीहलचल -मोहित


Comments

Popular posts from this blog

Video:विश्वेवर सिंह अनगढ़ हाट में छोटा सा कुटीर उधोग झारू निर्माण से विकलांग व...